{"_id":"5dcef1a08ebc3e54c979a0e8","slug":"election-in-collage-of-chandausi-chandausi-news-mbd329357292","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थगित छात्रसंघ चुनाव कराने की मुहीम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थगित छात्रसंघ चुनाव कराने की मुहीम शुरू
विज्ञापन
चंदौसी के एसएम कालेज में छात्र संघ चुनाव करने को एसडीएम को ज्ञापन सौंपते छात्र।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। एसएम डिग्री कालेज में अयोध्या प्रकरण के चलते स्थगित की गई छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया को फिर से कराने के लिए कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से कालेज प्रशासन को निर्देश जारी कर चुनाव कराने की मांग की है।
एसएम कालेज में छात्र काफी समय से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग करते आ रहे हैं। काफी जद्दोजहद के बाद आखिर कार छात्रों को इसमें सफलता मिली थी और कालेज प्रशासन ने 21 नवंबर को चुनाव कराने की घोषणा कर दी। कालेज प्रशासन ने चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। जब तक चुनाव होते तब तक अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आने से कालेज प्रशासन ने चुनाव स्थगित कर दिए।
उन्होंने छात्रों को फैसला आने के बाद चुनाव कराने का आश्वासन दिया। फैसला आए हुए करीब छह दिन बीत चुके हैं। लेकिन कालेज में छात्रसंघ चुनाव होते नहीं दिख रहे हैं। चुनाव कराने के लिए छात्र गुरुवार को प्राचार्य डा. बालेंदु वशिष्ठ से मिले और चुनाव कराने की मांग की। लेकिन कालेज प्रशासन की मंशा चुनाव कराने की नहीं दिख रही है। प्राचार्य ने पुलिस प्रशासन के हाई अलर्ट पर रहने तथा परीक्षाओं के बाद चुनाव कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
छात्र इतने लंबे समय तक चुनाव टाले जाने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार को छात्र उपजिलाधिकारी से मिले और ज्ञापन सौंपकर चुनाव कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि कालेज प्रशासन चुनाव कराने की लिए लगातार टालमटोल कर रहा है।
उसकी मंशा शायद चुनाव कराने की नहीं है। छात्रों ने मांग की है कि वह चुुुनाव कराने के लिए कालेज प्रशासन को निर्देशित करें। मांग करने वालों में अंकित चौधरी, पराग शर्मा, केपी यादव, अब्दुल रजा, कपिलदेव, सतेंद्र पाठक, चंद्र गोपाल, सचिन कुमार, विनोद कुमार, मोहित यादव, शिवा चौधरी, शुभम शर्मा, कुलदीप आदि शामिल रहे।