{"_id":"695d6b10f9aaf757200bea83","slug":"eight-cases-of-power-theft-were-caught-in-the-morning-raid-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-130909-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मॉर्निंग रेड में आठ बिजली चोरी के मामले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मॉर्निंग रेड में आठ बिजली चोरी के मामले पकड़े
विज्ञापन
संभल। शहर के मोहल्ला रायसत्ती इलाके में मंगलवार की सुबह बिजली निगम की टीम ने आठ स्थानाें पर बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं सोमवार को 52 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी पर करीब 29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
मालूम हो दीपा सराय, सरायतरीन और रायसत्ती इलाके में पुलिस-प्रशासन और बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया था। 52 स्थानाें पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसमें सरायतरीन की एक मस्जिद भी शामिल थी। मस्जिद के मुतवल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
0000000000
एक वर्ष की कार्रवाई की दी जानकारी
एसई हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि एक वर्ष के दौरान चले बिजली चेकिंग अभियान के तहत विभाग ने 181 करोड़ रुपये के नुकसान को कम किया है। इस दौरान 6526 एफआईआर दर्ज की गईं और 51,000 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।जिले में लाइनलॉस 40 प्रतिशत से घटकर 27 प्रतिशत हो गया है। बताया कि 18 सितंबर 2024 से यह अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान 6526 एफआईआर दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त, 155 किलोमीटर आर्ड केबल बिछाई गई है और 51,709 नए स्मार्ट मीटर लगाए गए। बताया कि पहले हर साल ट्रांसफार्मर जलते थे, लेकिन पिछले एक साल में 100 केवीए या उससे अधिक क्षमता का कोई ट्रांसफार्मर नहीं जला है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी पहले बिजली चेकिंग के लिए जाने से डरते थे, वहां अब स्वयं जाकर अभियान चलाया। बताया कि पिछले एक साल में बिजली विभाग को 181 करोड़ रुपये के नुकसान से बचाया गया है।