Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ED seeks information from Sambhal police in the case of grabbing insurance claim of Rs 100 crore

Sambhal News: 100 करोड़ के बीमा क्लेम हड़पने के मामले में ईडी ने संभल पुलिस से मांगी जानकारी

Tue, 03 Jun 2025 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 03 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
ED seeks information from Sambhal police in the case of grabbing insurance claim of Rs 100 crore
संभल। बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह के खिलाफ ईडी ने केस दर्ज करने के बाद अब संभल पुलिस से इस मामले से जुड़ी जानकारी मांगी है। संभल पुलिस जल्द ही इस जानकारी को ईडी के साथ साझा करेगी। इसके अलावा संभल पुलिस की भी छानबीन जारी रहेगी। क्योंकि संभल पुलिस की छानबीन में चार हत्या के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

यह हत्याएं करने से पहले बीमा कराए गए थे। इसके बाद हत्या को हादसा दिखाते हुए क्लेम भी लिया गया। इस गिरोह के तार देश के 12 राज्यों तक फैले होने के प्रमाण पुलिस को मिले हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि ईडी ने केस दर्ज कर लिया था। अब इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए कहा है। यह जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। जिससे ईडी की कार्रवाई आगे बढ़ सके। पुलिस भी इस मामले में छानबीन लगातार कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि अभी तक 15 एफआईआर इस गिरोह के खिलाफ दर्ज की जा चुकी हैं। 40 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार किए हैं और आरोपियों ने आत्मसमर्पण भी न्यायालय में किया है। छानबीन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का गबन सामने आ चुका है। गिरोह में काफी पढ़े लिखे और अलग अलग संस्थानों के साथ काम करने वाले कर्मचारी भी जुड़े हैं। इसमें गिरफ्तारियों के दौरान यह भी सामने आया कि किसने क्या भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यह गिरोह 12 राज्यों तक फैला होने की जानकारी सामने आई है। एएसपी अनुकृति शर्मा के नेतृत्व में यह टीम छानबीन कर रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ रही है।
000000000000000
गिरोह का सरगना साथी के साथ पकड़ा तो खुला राज

एसपी ने बताया कि 17 जनवरी को बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह के सरगना वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी ओंकारेश्वर मिश्र और गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बबराला निवासी अमित को रजपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लाखों रुपये कार से बरामद किए गए थे। इसके बाद ही इन दोनों से पूछताछ की गई तो इस गिरोह का राजफाश हुआ। इस गिरोह के सरगना ने बताया कि उनकी गिरोह में निजी बैंक कर्मचारी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, आशा वर्कर, जनसेवा संचालक, बीमा कंपनी के इन्वेस्टिगेटर, बीमा कंपनी के मालिक तक शामिल हैं। इसके बाद ही कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। बताया कि छानबीन में तमाम फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में संशोधन के दस्तावेज मिले।
0000000000000000
हत्या को हादसा बताकर क्लेम हड़प रहा था गिरोह
31 जुलाई को बदायूं जिले के थाना बिसौली अंतर्गत गांव दिलवारी निवासी दरियाब (38) की गाड़ी से कुचलकर व हथौड़े से पीटकर हत्या की थी। 50 लाख रुपये से ज्यादा की अलग-अलग कंपनी में पॉलिसी कराई गई थीं। इसी तरह बदायूं जिले के ही थाना इस्लामनगर अंतर्गत मोहल्ला बमनपुरी निवासी दिव्यांग संजय की हत्या 20 जून 2024 को उसके छोटे भाई नवीन ने की थी। 95 लाख रुपये के बीमा क्लेम हड़पने के लिए यह वारदात अंजाम दी थी। तीसरी हत्या दिल्ली निवासी अमन (20) की 15 नवंबर 2023 को अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र में की गई थी। रिश्ते के मामा ने गिरोह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 2.70 करोड़ रुपये की अलग-अलग कंपनी में बीमा पॉलिसी कराई गई थीं। इसमें 20 लाख रुपये मिल भी गए थे। चौथी हत्या धनारी निवासी सलीम की 29 जुलाई 2022 को अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में ही की गई थी। बीमा क्लेम की रकम को हड़प भी लिया गया था। अमन की हत्या का राज खुला तो सलीम की भी हत्या का राज बाहर हो गया। एसपी ने बताया कि यह गिरोह हत्या से पहले बीमा कराता था और उसकी पॉलिसी भी खुद ही भरता था। इसके बाद हत्या कर हादसे में दर्ज कराते थे। पुलिस की छानबीन में सबूत नहीं मिलने पर एफआर लग जाती थी और यह गिरोह बीमा क्लेम हड़प रहा था।
0000000000

बीमा कंपनियां भी हो गई हैं सतर्क
संभल पुलिस द्वारा गिरोह का राजफाश किया तो बीमा कंपनियां भी सतर्क हो गई हैं। इन बीमा कंपनियों ने संदिग्ध क्लेम की जानकारी पुलिस से साझा की तो चार हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह अन्य क्लेम की छानबीन में बीमा कंपनी लगी हैं और पुलिस ने भी संदिग्ध डाटा मांगा है। जिससे उनकी छानबीन की जा सके। पुलिस को अंदेशा है कि क्लेम हड़पने के लिए हत्या की घटनाएं और भी सामने आ सकती हैं। एसपी का कहना है कि बीमा कंपनियों से डाटा मांगा गया है। जो संदिग्ध होगा उसकी छानबीन की जाएगी। जिससे हकीकत सामने आ सके।

000000000000
ईडी ने मामला दर्ज तो काफी पहले कर लिया था। अब बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह के खिलाफ की गई कार्रवाई से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। जल्द ही यह जानकारी ईडी के साथ साझा कर ली दी जाएगी। पुलिस की छानबीन भी लगातार जारी है।

कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed