फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   E-rickshaws and other vehicles will not ply in the main market.

Sambhal News: मुख्य बाजार में ई-रिक्शा और अन्य वाहन नहीं चलेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws and other vehicles will not ply in the main market.
संभल। शहर का रूट प्लान किया गया है। नवरात्र, दीवाली और दशहरा के चलते यह रूट प्लान तय किया गया है। जिससे जाम की स्थिति न बन सके। यह रूट प्लान सोमवार से 15 नवंबर तक लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था बनाई है। शहर के मुख्य बाजार में ई-रिक्शा, बाइक और कार का प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन

यह वाहन बाजार में नहीं जाने दिए जाएंगे। नगर पालिका परिषद के मैदान को पार्किंग बनाया गया है। व्यवस्था चाकचौबंद करने के लिए यातायात पुलिस तैनात रहेगी। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि संभल नगर में नखासा तिराहा से बाजार में आने वाला रास्ता बंद किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जामा मस्जिद मार्ग और शंकर चौराहा से प्रवेश वाहनों का बंद कराया गया है। यह रूट डायवर्जन सोमवार से लागू हो जाएगा। रविवार को इसकी जानकारी व्यापारियों को भी बैठक करके दी जाएगी। दीवाली पर ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। इसलिए रूट डायवर्जन किया गया है। यदि कोई वाहन प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश कर जाता है तो चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed