फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to the work on the railway track, the passenger stood for one and a half hours at the station

Sambhal News: रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़ी रही पैसेंजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Due to the work on the railway track, the passenger stood for one and a half hours at the station
चंदौसी। बहजोई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़ी रही। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों के पूछने पर बताया गया कि रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते ब्लाक लिया गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर 12.55 बजे ट्रेन बहजोई दिशा की ओर रवाना हुई। इस पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बरेली से वाया चंदौसी होते हुए अलीगढ़ दिशा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बृहस्पतिवार की सुबह 11.25 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकी। ट्रेन करीब रेलवे स्टेशन पर दस मिनट रुकती है। इसके बाद बहजोई दिशा की ओर रवाना हो जाती है। मगर बृहस्पतिवार को आधा घंटा बाद भी जब ट्रेन नहीं चली तो ट्रेन में बैठे यात्रियों ने पूछताछ केंद्र पर जाकर ट्रेन रुकने का कारण पूछा, तो बताया गया कि बहजोई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इसलिए कार्य के चलते ब्लाक लिया गया है। करीब 12.45 बजे ट्रेन रवाना होगी। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे रेलवे स्टेशन पर खड़ी होने के बाद ट्रेन दोपहर 12.55 बजे बहजोई दिशा की ओर हो सकी। ऐसे में जिन यात्रियों को जरूर कार्य था और समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचना था, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन चलने पर यात्रियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed