{"_id":"6783111f1bcaf459b90a5b39","slug":"drains-and-sewers-will-be-constructed-along-with-guldehra-road-and-hanumangarhi-roads-with-four-crores-sambhal-news-c-204-1-chn1003-116756-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चार करोड़ से गुलडेहरा रोड और हनुमानगढ़ी की सड़कों समेत नाले नालियों को होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चार करोड़ से गुलडेहरा रोड और हनुमानगढ़ी की सड़कों समेत नाले नालियों को होगा निर्माण
Sun, 12 Jan 2025 06:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी।
चार करोड़ रुपये से शहर की सड़कों और नाले-नालियों की दशा सुधारी जाएगी। गुलडेहरा रोड और हनुमानगढ़ की सड़कों समेत शहर के कई स्थानों पर नगर पालिका द्वारा नाले नाली व सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी पास हो गया है। नाले और नालियों का निर्माण भी शुरू हो गया है। इस बार शहरवासियों को बरसात के मौसम में जलभराव से निजात मिलेगी। नगर पालिका परिषद के मोहल्ला हनुमानगढ़ी की नई बस्ती में जल निकासी न होने से यहां की सड़कों पर जलभराव रहता है। जिससे वाशिंदों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आलम ये है कि यहां घर के आगे ही पानी भरा रहने से बच्चों, बुजुर्गाें और महिलाओं को आने जाने में काफी परेशानी होती है। लोग फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। इतना ही नहीं गंदे पानी की बदबू से लोगों का घर के आंगन में बैठना मुश्किल हो गया है। लोगों ने पिछले दिनों काफी आंदोलन किए। नगर पालिका से लेकर तहसील तक के अधिकारियों से गुहार लगाई। अब पालिका ने समस्या का समाधान करने की रूप रेखा तैयार कर ली है। एक करोड़ 25 लाख की धनराशि से नाली और सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। नाली निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है।
इंटरलॉकिंग से सड़कों को ऊंचा किया जाएगा। जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा गुलडेहरा रोड की सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। यहां 60 लाख रुपये की लागत से नाली और हॉटमिक्स सड़क डाली जाएगी। इसके अलावा शक्तिनगर में एक करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि से नालों का निर्माण कराया जाएगा। दो से चार दिन में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा बदायूं चुंगी पर 25 लाख रुपये से नाला निर्माण और बहजोई रोड पंचमुखी मंदिर से मिलक मंदिर तक 60 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया जाएगा।
शहर में हनुमानगढ़ी और गुलडेहरा रोड की सड़क और नाली निर्माण कराया जा रहा है। हनुमानगढ़ी में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा बदायूं चुंगी और गोशाला रोड पर नाला निर्माण समेत कई विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी के टेंडर भी हो गए हैं। दो-चार दिन में कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
लता वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष