{"_id":"6a7b8b0435b86e22700024ce","slug":"drainage-system-overwhelmed-by-four-hours-of-rain-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-138811-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चार घंटे की बारिश में डूबी जलनिकासी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चार घंटे की बारिश में डूबी जलनिकासी की व्यवस्था
विज्ञापन
संभल। नगर में मंगलवार सुबह महज चार घंटे की बारिश से सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जगह-जगह पानी भरने से यातायात थम गया और लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। नगर पालिका परिषद और प्रशासन के खराब जल निकासी प्रबंधों से नाराज लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए। उनका कहना था कि भारी-भरकम बजट रकम करने के बावजूद ये हालात हैं तो फिर बजट खर्च करने की जरूरत ही क्या है।
नगर पालिका परिषद के मोहल्ला बरेली सराय में वाटिका की ओर, देहली दरवाजा में भूरे शाह रोड पर, मियां सराय, डेरा सराय, तुर्तीपुर इल्हा में नखासा रोड पर, हौज भद्देसराय, यशोदा मार्केट, रोडवेज बस स्टैंड, चंदौसी चौराहे से सरकारी अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग, शंकर चौराहा समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर दो-तीन फीट तक जलभराव नजर आया।
इस कारण न सिर्फ लोगों का आवागमन करना मुश्किल हुआ, बल्कि यातायात भी प्रभावित हो गया। कई दोपहिया वाहन और कारें पानी में बंद हो गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेहतर जल निकासी का दावा नगर पालिका करती है, लेकिन बारिश में नाले-नालियां उफना जाती हैं और जगह-जगह जलभराव हो जाता है। इसमें सुधार कराया जाना चाहिए। ताकि समस्या से निजात मिल सकें और बारिश में भी आवागमन आसानी से हो सकें।
विज्ञापन
नहीं हो रहा स्थायी समाधान, लोग परेशान
यूं तो हर साल पालिका विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च करती है। बीते वित्तीय वर्ष में भी करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन शहर की मूल समस्या जलभराव से राहत दिलाने का काम नहीं किया जाता है। तुर्तीपुर इल्हा इलाके में सीवर लाइन है लेकिन जल निकासी अब भी नहीं है। पंप लगाकर जल निकासी हो रही है। सरायतरीन इलाके का भी बुरा हाल है। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में भी जलभराव ने संकट खड़ा कर दिया है। लोग परेशान हैं और समस्या का समाधान कराने की मांग कर रहे हैं। संवाद
देहात में भी समस्या, कीचड़ ने परेशानी और बढ़ाई
बारिश के बाद देहात क्षेत्र में समस्या खड़ी हो गई। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में पुलिया निर्माण के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर मिट्टी होने से फिसलन हो गई। इससे आवागमन मुश्किल रहा। संवाद
ज्यादा बारिश के कारण जलभराव हो गया था। बाद में यह पानी नालों में चला गया।
आदित्य प्रकाश, ईओ, नगर पालिका