{"_id":"65a4544640ed56c7cd009b74","slug":"dm-sp-reached-village-in-case-of-suicide-of-elderly-person-took-information-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-6907-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बुजुर्ग की आत्महत्या मामले में गांव पहुंचे डीएम-एसपी, जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बुजुर्ग की आत्महत्या मामले में गांव पहुंचे डीएम-एसपी, जानकारी ली
विज्ञापन
संभल। जमीन पर कब्जा होने के डर से आत्महत्या कर लेने वाले गांव मनोटा निवासी बुजुर्ग किशोरी पाल (60) की मौत के मामले में रविवार को डीएम मनीष बंसल व एसपी कुलदीप सिंह गुनावत गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार से जानकारी ली और न्याय का भरोसा दिया।
मृतक के बेटे नीपू पाल का कहना है कि गांव चंदवार निवासी विजयपाल सैनी ने उसके पिता को अक्तूबर 2022 में दो बीघा जमीन बेच दी थी। जिसका बैनामा कराया था। बाद में दाखिल खारिज नहीं कराया। उस पर आपत्ति कर दी। इसलिए इस जमीन का दाखिल खारिज नहीं हुआ, जो अब होना चाहिए। नीपू और उसके परिजनों ने यही मांग शनिवार को प्रशासन के अधिकारियों के सामने उठाई थी।
पिता-पुत्र को जेल भेजा
बुजुर्ग की आत्महत्या के मामले में धोखाधड़ी करने और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में आरोपी विजयपाल सैनी व उसके पुत्र गजेंद्र सैनी निवासी चंदवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि विवेचना शुरू की गई है। पिता-पुत्र को न्यायालय में किया गया। जहां से जेल भेजा है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।