{"_id":"60f321128ebc3e61862727ff","slug":"dm-listened-to-complaints-in-the-entire-resolution-day-chandausi-news-mbd396082948","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व, पुलिस व विकास विभाग की शिकायतों का आपसी समंवय से करें निस्तारण: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व, पुलिस व विकास विभाग की शिकायतों का आपसी समंवय से करें निस्तारण: डीएम
विज्ञापन
गुन्नौर/चंदौसी। कोरोना काल में बंद होने के बाद एक बार फिर से प्रारंभ हुए संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं पर सुनवाई की गई और कुछ शिकायतों के निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों से समय रहते निस्तारण के आदेश दिए गए।
शनिवार को तहसील गुन्नौर के संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। बारी-बारी से समस्याओं को सुनते हुए डीएम की ओर से संबंधित अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का समय से निस्तारण करने के आदेश देते हुए लापरवाही में कार्रवाई को चेताया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम व एसपी चक्रेश मिश्र के समक्ष कुल 44 शिकायतें आईं। इनमें से दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 20 शिकायतें सामने आईं। इनमें दो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष 18 शिकायतों के समय से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से कहा गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस विभाग की आठ, चकबंदी की चार, विद्युत विभाग की चार, नगर पंचायत की दो, पूर्ति विभाग की दो व ग्राम्य विकास विभाग की दो शिकायतों समेत अन्य दो शिकायतें सामने आईं। यह सभी शिकायतें संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जल्द निस्तारित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि राजस्व, विकास व पुलिस विभाग से जुड़े सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर समस्याओं का निस्तारण करें। वहीं एसपी ने भी पुलिस से जुड़े मामले समय से निपटाने को लेकर संबंधित थानों के थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिए। इस बीच गुन्नौर विधायक अजीत कुमार यादव उर्फ राजू ने भी संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, एसडीएम रामकेश सिंह धामा, सीएमओ डॉ. अजय कुमार सक्सेना, पीडी रमेशचंद्र, डीआईओ बृजेश कुमार व डीपीआरओ जाहिद हुसैन समेत अन्य विभागों के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।