फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM found two dead cows in the cowshed, BDO and two secretaries suspended

Sambhal News: डीएम को गोशाला में दो गोवंश मृत मिले, बीडीओ और दो सचिव निलंबित

Sun, 15 Dec 2024 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 15 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
DM found two dead cows in the cowshed, BDO and two secretaries suspended
संभल। गांव मुजाहिदपुर (कैलादेवी) स्थित गोशाला में दो गोवंश मृत मिलने पर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने पवांसा के बीडीओ अजीत सिंह, ग्राम पंचायत सचिव पवन शर्मा और रामौतार गौतम को निलंबित कर दिया है। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह को पवांसा ब्लॉक के बीडीओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम और एसपी गोशाला का निरीक्षण करने गए थे। निरीक्षण के दौरान दो गोवंशीय पशु मृत और कई बीमार हालत में मिले थे। गोशाला में काफी गंदगी भी मिली। जिस पर डीएम खफा हो गए थे और जिम्मेदारों को फटकार लगाई थी। साथ ही मौके से ही कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बीडीओ पवांसा अजीत सिंह, ग्राम पंचायत सचिव पवन शर्मा और रामौतार गौतम को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद ग्राम पंचायत सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्र की गोशालाओं में सफाई कराने के साथ ही बीमार पशुओं का इलाज शुरू करा दिया है। साथ ही सर्दी से बचाव के इंतजाम भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

00
कोट
गोशाला में लापरवाही मिलने पर बीडीओ और दो ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। सभी को निर्देश जारी किए हैं कि पशुओं को सर्दी से बचाव के लिए इंतजाम किए जाएं। कहीं कोई लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed