फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DJ vehicle overturns in front of Bhagwat Katha marquee; seven devotees injured.

Sambhal News: भागवत कथा पंडाल के सामने पलटा डीजे वाहन, सात श्रद्धालु घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
DJ vehicle overturns in front of Bhagwat Katha marquee; seven devotees injured.
बबराला। थाना क्षेत्र के गांव कैल में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे किनारे स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे डीजे वाहन पंडाल के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन की चपेट में आकर महिला समेत सात श्रद्धालु घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायल निजी अस्पताल में उपचार लेने के बाद घर चले गए। पुलिस ने डीजे वाहन को क्रेन से उठवाकर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव कैल में हाईवे किनारे स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक जुलाई से नरेश शर्मा की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। बृहस्पतिवार को समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालु कथा पंडाल के गेट के बाहर तक बैठे हुए थे। इसी दौरान चंदौसी की ओर से बबराला आ रहा डीजे वाहन हाईवे पर बने स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

डीजे वाहन की चपेट में आकर युवती विमलेश, पूजा, खुशबू, प्रियंका, इमलेश, युवक प्रियांशु, रंजीत घायल हो गए। डीजे वाहन चालक फर्रुखाबाद जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी अबरार तथा हेल्पर इमरान को भी मामूली चोटें आई हैं। वाहन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भिजवाया। घायलों में इमलेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। कुछ घर चले गए। बबराला थाना प्रभारी नितीश अहरावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। दो घायलों को अधिक चोट आने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीजे वाहन डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।


हादसा देख चीख पड़े लोग
बबराला। कथा पंडाल के पास डीजे वाहन पलटता देख आसपास मौजूद लोगों की चीख निकल पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीजे वाहन कथा पंडाल के प्रवेश द्वार के सामने पलटा। जिस स्थान तक वाहन पहुंचा, उसके कुछ ही कदम आगे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। यदि वाहन थोड़ी और दूरी तय कर आगे बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed