फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DJ laden vehicle stopped and people started fighting, scuffle with police also

Sambhal News: डीजे लदा वाहन रोककर मारपीट, पुलिस से भी हाथापाई

Mon, 11 Aug 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
DJ laden vehicle stopped and people started fighting, scuffle with police also
लधनपुर गांव में पुलिस से हाथापाई करती महिला। वीडियोग्रैब - फोटो : संभल
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर में शनिवार दोपहर डीजे लदा वाहन रोककर मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई। मामले में वाहन स्वामी और पुलिसकर्मियों की तहरीर पर तीन महिलाएं समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

गांव तारनपुर निवासी श्रीकांत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की दोपहर वह टेंपो में डीजे लादकर अपने दोस्त धर्मेश के घर से लौट रहा था। इसी दौरान गांव लधनपुर निवासी श्याम सिंह ने अपने पिता लखमी और रिश्तेदार अर्जुन के साथ मिलकर उसका टेंपो रोक लिया और चाबी निकालकर मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाई और डायल 112 पुलिस के साथ थाने पहुंचकर जानकारी दी। सूचना पर उप निरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल सोमेश, कांस्टेबल नितिन गांव पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी पुलिस के समझाने पर न माने और मारपीट की। पथराव भी किया गया। इस दौरान पुलिस से भी हाथापाई हो गई। पथराव करने दौड़े तो पुलिस टेंपो स्वामी को सुरक्षित लेकर लौट गई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी की तहरीर पर गांव के निवासी श्याम सिंह, अर्जुन, लखमी, पंचम, राजेश्वरी, मीना और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि टैंपो स्वामी श्रीकांत की तहरीर पर भी श्याम सिंह, अर्जुन और लखमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फरार हो गए हैं। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed