{"_id":"68accbe7a5fde9563802794c","slug":"discussion-on-mobilization-for-assembly-elections-held-in-sp-pda-conference-sambhal-news-c-204-1-chn1001-122465-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सपा पीडीए सम्मेलन में विधानसभा चुनाव में जुटने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सपा पीडीए सम्मेलन में विधानसभा चुनाव में जुटने पर हुई चर्चा
विज्ञापन
बनियाठेर के नरौली में आयोजित सपा पीडीए सम्मेलन में बोलते वक्ता - संवाद
बनियाठेर। कस्बा नरौली के एक बैंक्वेट हॉल में सोमवार को सपा पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की गई। साथ ही संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज को एकजुट होकर संविधान को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी और जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार रहे। कार्यक्रम में आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। साथ ही बताया कि सपा व इंडिया गठबंधन ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में अपार सफलता हासिल की। अगर वर्ष 2027 में भी इसी तरह इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा, तो सपा की सरकार ही बनेगी।
इस अवसर पर चेयरमैन बिट्टन मलिक, मेहराज अहमद, एमपी सिंह, विमलेश कुमारी, धीरेंद्र सिंह, संगीता पाल, ताहिर उल्ला खान, उमेश यादव, सद्दाम कुरैशी, आकिल, सुभाष पाल, भावेश यादव आदि मौजूद रहे।