फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Disciplined march from four settlements on the centenary year of the establishment of the Sangh

Sambhal News: संघ स्थापना शताब्दी वर्ष पर चार बस्तियों से निकला अनुशासनपूर्ण पथ संचलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Disciplined march from four settlements on the centenary year of the establishment of the Sangh
चंदौसी। संघ स्थापना व शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर की दयानंद बस्ती, हनुमान बस्ती, माधव बस्ती और सुभाषचंद्र बोस बस्ती में रविवार को बौद्धिक सत्रों के उपरांत पथ संचलन का आयोजन किया गया। चारों स्थानों से निकले पथ संचलन में करीब 672 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेष में सहभागिता की। पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण किया। सिर पर टोपी और हाथों में लाठी लेकर निकले स्वयंसेवकों की कदम ताल और अनुशासन देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। पथ संचलन जिधर से गुजरा, वहां वहां पथ संचलन पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने भी स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

दयानंद बस्ती में दयालु शरण ने अपने संबोधन में बताया कि संविधान का पालन सभी के लिए समान अनिवार्य है। नियम, कानून, कर्तव्य और अधिकार सभी के समान होने चाहिए। जनसंख्या असंतुलन और घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती हैं, जिन पर संघ अपना स्पष्ट, सजग दृष्टिकोण एवं मत रखता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर कार्यवाह उदय तिवारी, संजय, अजय, मनमोहन, देवेंद्र, हरिओम, अजय जैन, पवन, राजवीर, अनिल, विवेक,आशीस, हरज्ञान, सुखलेश, अभिनव, नंदकिशोर, छात्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed