{"_id":"69066f7857a7ee623505f8f5","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-in-the-procession-of-shri-shyam-baba-sambhal-news-c-204-1-chn1001-124118-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्रीश्याम बाबा की शोभायात्रा में भजनों पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्रीश्याम बाबा की शोभायात्रा में भजनों पर झूमे भक्त
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कस्बा नरौली में शनिवार को श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति के नेतृत्व में तीसरी बार शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में डीजे की धुनों पर गूंजते श्री श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ नाचते झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
नगर पंचायत नरौली में शनिवार को श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति के नेतृत्व में तीसरी बार भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत देहात पुलिस चौकी से की गई, जो शनिवार वाली बाजार, बेहटा साहू तिराहा, पीपल वाला मेन मार्केट, सब्जी मंडी, भट्टी वाला बाग, मंसा देवी मार्ग से होती हुई मोहल्ला मंगलवाला के जहारवीर मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में सजे हुए रथों, झांकियों और डीजे पर बजते भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्री श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु पूरे जोश के साथ नाचे और खाटू वाले श्याम की जय के जयकारों से गलियां गूंज उठीं। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
बताया गया कि इस यात्रा में शामिल श्याम भक्त दो दिन पहले मनोना धाम गए थे, जहां से बाबा की झांकी सजाकर वे पैदल ही नरौली पहुंचे। इस अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष रोहित श्रीमाली, रितिक श्रीमाली, विवेक श्रीमाली, आदित्य श्रीमाली, अमित श्रीमाली, पप्पी श्रीमाली, राकेश श्रीमाली, भरत गुप्ता, सनी, कमल सैनी, टीटू सैनी आदि मौजूद रहे।