फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   devlopment of kaila devi

कैलादेवी क्षेत्र का समग्र विकास कराएगी राज्य सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
devlopment of kaila devi
कैला देवी मंदिर का भव्य नजारा। (फाइल) - फोटो : SAMBHAL
संभल/सौंधन। कैला देवी को समग्र विकास के लिए चुन लिया गया है। स्कूल कॉलेज की स्थापना होगी। मुख्य मार्ग से क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। पार्क भी बनाए जाएंगे। इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने अधिकारियों और अभियंताओं संग मंदिर और कैला देवी क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके बाद लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, पुलिस और पशु पालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपनी कार्यजना बनाने में जुट गए हैं। विकास की दृष्टि से कैला देवी क्षेत्र पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपने दौरे के समय घोषणा की थी। उसी घोषणा के क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने क्षेत्र को विकसित करने के लिए कदम बढ़ाए हैं। कैला देवी क्षेत्र में राज्य सरकार सड़कें बनवाएगी। रोशनी का इंतजाम करेगी और दूसरी अवस्थापना सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए जरूरत और संभावनाओं का आंकलन करने के लिए जिलाधिकारी शुक्रवार को दोपहर में कैला देवी मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने महंत से बातचीत की और एक पौधा भी लगाया। दोनों अधिकारियों ने कैला देवी के मंहत सें मंदिर के धार्मिक और पौराणिक महत्व की जानकारी हासिल की और मंदिर क्षेत्र को विकसित करने के लिए सुझाव लिए। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रभाकर शर्मा और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार भी थे। अधिकारियों ने मंदिर के करीब स्थित अस्थायी गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि इस क्षेत्र को विकसित किया जाना जरूरी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने मंदिर को आसपास के क्षेत्र से जोड़ने के लिए सड़कों के संबंध में जानकारी ली। थाना बनाने के लिए पुलिस ने आंकलन किया। अभी पुलिस चौकी है। अब थाना बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed