फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Development work will be done at a cost of Rs 2.61 crore

Sambhal News: 2.61 करोड़ रुपये की लागत से होंगे विकास कार्य

Fri, 23 May 2025 11:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 23 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done at a cost of Rs 2.61 crore
संभल। पवांसा ब्लाॅक के 42 से अधिक गांवों में क्षेत्र पंचायत से 2.61 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। जिसमें इंटरलॉकिंग सड़क, नाले और नालियों का निर्माण, प्याऊ लगेंगे और अंत्येष्टि स्थल बनेंगे। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन महीने के अंदर प्रस्तावित कार्य पूरे होंगे।क्षेत्र पंचायत की बैठक के बाद ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य शुरू कराने की कवायद शुरू हो गई है। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में तीन महीने के अंदर राज्य वित्त समेत अन्य योजनाओं से विकास कार्य होंगे। इसमें अडोली माफी, मिलक धुरैटा, भवानीपुर, ततारपुर घोसी, मुजाहिदपुर, शेर खां सराय, बागड़पुर इम्मा, साकिन शोभापुर, असलमपुर, औरंगाबाद आदि गांवों में इंटरलॉकिंग सड़क, नाली व नाले और पुलिया का निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को ठंडा पानी मिल सके। दस से अधिक गांवों में अंत्येष्टि स्थल बनेंगे। इसके अलावा कई विकास कार्य होंगे। जिस पर करीब 2.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

33.8 लाख रुपये से लगेंगे पानी के प्याऊ
- पवांसा ब्लॉक के कैली पतरासी, निबोरा, निरयावली, करछली, अंबावती, नारंगपुर, चाचू नागल, नागल खोखर, बिचपुरी, मुजफ्फपुर आदि गांव में 33.8 लाख रुपये की लागत से धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर पानी के ठंडे प्याऊ लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल
- पवांसा ब्लॉक के गांव मल्ला मुस्ताफादाबाद, कमालपुर खन्नुपुरा, अतरासी, किसौली, करीमपुर, रसूलपुर धतरा, सिसौना में अंत्येष्टि स्थल बनेंगे। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल पर 6.61 लाख रुपये खर्च होगा।

वर्जन
- पवांसा क्षेत्र के गांवों में इंटरलॉकिंग और नाले-नालियों के निर्माण कराए जाएंगे। ठंडे पानी के प्याऊ और अंत्येष्टि स्थल भी बनेंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही विकास कार्य शुरू होंगे। - ओमकार सिंह, बीडीओ, पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article