फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dependents of 106 people registered on the portal will get 50-50 thousand

पोर्टल पर दर्ज 106 लोगों के आश्रितों को मिलेंगे 50-50 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dependents of 106 people registered on the portal will get 50-50 thousand
संभल। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों के परिजनों को अनुग्रह सहायता 50 हजार रुपये मिलेगी। संभल जिले में मात्र 106 लोगों की ही जानकारी पोर्टल पर दर्ज है। जबकि जान गंवाने वालों की संख्या दर्ज संख्या से कई गुना ज्यादा है। जिनके परिवार के सदस्यों की मौत की जानकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं है वह परिवार इस सहायता से वंचित रहेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान जिले में शहर से लेकर गांव तक संक्रमण जानलेवा रहा। करीब हर दिन मौतें हुईं। वहीं 106 लोगों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज हैं, लेकिन उनमें से 103 लोगों की फाइलें अभी तहसील स्तर पर ही लंबित हैं। जिलाधिकारी कार्यालय में तीन फार्म ही पूरे कर जमा किए गए हैं। शासन से आदेश के बाद ऐसे में प्रशासन प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने में जुटा है। सभी 106 मृतकों की जानकारी पूरी होने पर ही ट्रेजरी के माध्यम से राज्य आपदा मोचन निधि के द्वारा अनुग्रह सहायता भेजी जाएगी। शासन की ओर से इसके लिए 53 लाख रुपये भी भेज दिए हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों ने दर्ज नहीं किया ऑनलाइन रिकार्ड, परेशान हो रहे पीड़ित परिवार
संभल। जिले में दूसरी लहर के दौरान जान गंवाने वालों की संख्या बड़ी थी, लेकिन पोर्टल पर मात्र 106 लोग ही दर्ज किए गए हैं। अब जिन परिवारों के लोगों ने जान गंवाई है और उनके पास दस्तावेज भी हैं वह लोग जिम्मेदारों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर कम संख्या होने की वजह निजी अस्पताल माने जा रहे हैं। निजी अस्पतालों की ओर से रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं किया गया और इसका खामियाजा पीड़ित परिवारों को अनुग्रह सहायता की दावेदारी के दौरान भुगतना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार निजी अस्पतालों में मौतों का आंकड़ा दर्ज करने में लापरवाही बरती गई। उसका नतीजा अब सामने आया है।

पोर्टल पर 106 लोगों की जानकारी ही दिखाई दे रही है। अनुग्रह सहायता भी उन्हीं मृतकों के परिवारों को मिलेगी जिनकी जानकारी पोर्टल पर है। शासन की ओर से अब तक इन्हीं की जानकारी तैयार करने के लिए कहा गया है। शासन का अगला आदेश जो होगा उस पर काम किया जाएगा।
डा. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed