{"_id":"62c73443a0bb3e67591a5f66","slug":"demonstration-on-farmers-problems-sambhal-news-mbd4338949158","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर नई तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने बताया किचंदौसी के मझावली स्थित वीनस शुगर मिल किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है। किसानों के निजी नलकूपों का विद्युत भार मनमानी तरीके से बढ़ाया गया है। मोटर चेक कर विद्युत भार सत्यता के आधार पर कनेक्शन के अनुसार किया जाए। पशुपालन विभाग द्वारा किसानों के पशुओं का इलाज नहीं किया जा रहा है। अगर पशु चिकित्सक आते भी हैं तो निजी चिकित्सक की तरह रुपयों की मांग की जाती है। इसकी जांच कराई जाए। विद्युत आपूर्ति सरकार के निर्देश के अनुसार नहीं दी जा रही है। छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। पशुओं को गोशाला भेजने की व्यवस्था की जाए। सभी समस्याओं का समाधान न होने पर संगठन द्वारा आगामी आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान संगठन के आईटी सेल के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, रविंद्र चौधरी, हरवीर सिंह, रोहित चौधरी, मनवीर सिंह, प्रेम सिंह, कल्लू आदि मौजूद रहे।