फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand for formation of Farmers Commission raised in Panchayat

Sambhal News: पंचायत में उठाई किसान आयोग के गठन की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Demand for formation of Farmers Commission raised in Panchayat

विज्ञापन
गुन्नौर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में पंचायत की और समाधान के लिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में किसान आयोग के गठन, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को शीघ्र लागू करने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून बनाए जाने की मांग की गई।
पंचायत के दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को अपनी फसल का मूल्य तय करने का अधिकार मिलना चाहिए और उन्हें पूर्ण कर्जमुक्त किया जाना चाहिए। प्रशासन स्तर से हल होने वाली समस्याओं का समाधान भी न किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, सोलर पंप की सुविधा, समय से सरकारी भुगतान, फसल बीमा, भूमि अधिग्रहण में किसान की सहमति तथा वृद्ध किसानों को पेंशन देने के मामले में शासन प्रशासन को तात्कालिक तौर पर निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा राशन वितरण प्रणाली में सुधार, गोवंश संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग भी की गई। इस मौके पर भाकियू महात्मा टिकैत के मंडल महामंत्री सचिन कुमार यादव, नरशपाल सिंह, देशराज सिंह, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed