फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Deed of land of industrial corridor started, 26 farmers got deed of land done

Sambhal News: औद्योगिक गलियारे की भूमि के बैनामे शुरू, 26 किसानों ने कराए बैनामे

Sun, 14 Jan 2024 04:09 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 14 Jan 2024 04:09 PM IST
विज्ञापन
Deed of land of industrial corridor started, 26 farmers got deed of land done
संभल। औद्योगिक गलियारे की भूमि के बैनामे शनिवार से शुरू हो गए हैं। पहले दिन 8.482 हेक्टेयर भूमि के बैनामे किए गए। यह बैनामे खिरनी मोहिउद्दीनपुर गांव में स्थित भूमि के गांव सारंगपुर के किसानों से कराए गए हैं। 120 हेक्टेयर भूमि के क्रय करने की अनुमति शासन से मिली हुई है। जबकि औद्योगिक गलियारा 240 हेक्टेयर भूमि में बनाया जाएगा। 120 हेक्टेयर भूमि और क्रय करने के लिए अनुमति का इंतजार है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बैनामा प्रक्रिया शुरू हो गई है। 26 किसानों से बैनामें कराए गए हैं। यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला क्षेत्र की 120.31 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। यह भूमि वर्तमान सर्किल रेट के मुताबिक 193.31 करोड़ में क्रय की जाएगी। वहीं गांव सारंगपुर और अमावती कुतुबपुर में क्रय की जानी वाली भूमि के प्रकाशन के लिए शासन की मंजूरी का इंतजार है। दरअसल चार गांवों के एक हजार से ज्यादा किसानों से करीब 240 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। बैनामा प्रक्रिया शुरू होने से औद्योगिक गलियारा जल्द बनने की उम्मीद जाग गई है। इससे जिले में विकास तेजी से होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed