{"_id":"675f3db49fc690423207c836","slug":"decorated-the-statue-of-hanuman-ji-made-lord-shivas-family-wear-clothes-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117415-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal Mandir: हनुमान जी की प्रतिमा को सजाया,शिव परिवार को वस्त्र धारण कराए; बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal Mandir: हनुमान जी की प्रतिमा को सजाया,शिव परिवार को वस्त्र धारण कराए; बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Mon, 16 Dec 2024 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:06 AM IST
सार
संभल में वर्षों बाद खुले शिव मंदिर में लोगों की भीड़ दर्शन के लिए जुट रही है। यहां मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा को चोला चढ़ाया गया और वहीं भगवान शिव के परिवार को वस्त्र आदि पहनाए गए।
विज्ञापन
संभल में मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राचीन शिव मंदिर में लगी हनुमान जी की प्रतिमा को चोला पहनाया गया है। साथ ही भगवान शिव के परिवार को भी वस्त्र धारण कराए गए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दिन से ज्यादा श्रद्धालु शाम से रात तक पहुंचे। भजन कीर्तन भी किया गया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह पंडित शशिकांत शुक्ल, अवनीश शास्त्री, आचार्य विनोद शुक्ल व बहजोई के आचार्य ने विधि विधान से पूजा शुरू कराई थी। दिनभर अलग अलग पुजारियों द्वारा पूजन कराया गया। आचार्य विनोद शुक्ल ने बताया कि अभी अस्थाई रूप से पुजारी पूजा करा रहे हैं लेकिन जल्द ही इस मंदिर पर नियमित रूप से पुजारी को रखा जाएगा। जो मंदिर की देखभाल भी करेंगे। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
भगवान शिव का मंदिर वर्षों बाद खुला, इससे पूरा हिंदू समाज प्रसन्न है- सिंघल
भाजपा से पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल रविवार की शाम को प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद मंदिर के कपाट खुले हैं इससे पूरा हिंदू समाज प्रसन्न है। नियमित पूजा पाठ होगा और भगवान शिव और हनुमान जी की कृपा बरसेगी। इसमें पुलिस-प्रशासन का बड़ा सहयोग रहा है।
विज्ञापन