फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   death to fever in sambhal

बुखार से युवती की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
death to fever in sambhal
ओबरी/संभल। असमोली के गांव मुबारकपुर बंद में एक युवती की मौत बुखार से हुई है। परिजन डेंगू से मौत होने की बात कह रहे हैं। युवती एक सप्ताह से बुखार पीड़ित थी। गुरुवार को निजी अस्पताल में दम तोड़ा है। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव मुबारकपुर बंद निवासी दिलशाद हुसैन की 18 वर्षीय बेटी रानी की बुखार से मौत हुई है। युवती का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। वह एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने कई चिकित्सकों से उपचार कराया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डेंगू बुखार होने की जानकारी दी गई। गुरुवार की दोपहर उपचार के दौरान ही मौत हो गई। पीड़ित परिजनों का कहना है कि लगातार आए बुखार से प्लेटलेट्स काफी कम हो गई थीं। चिकित्सकों ने डेंगू बुखार होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed