फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   death of two brothers after drinking alcohol

शराब पीने के बाद दो भाइयों की मौत

Mon, 26 Mar 2018 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 26 Mar 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
death of two brothers after drinking alcohol
ब्रजपाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव पंसुखा मिलक में शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने शराब में जहरीला पदार्थ मिला दिया जिसको पीने से दोनों बीमार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


नखासा थाना क्षेत्र के गांव पंसुखा मिलक निवासी विजेंद्र उर्फ पप्पू (48 वर्ष) और ब्रजपाल (42 वर्ष) दोनों भाई थे और गांव में खेती-किसानी करते थे। शुक्रवार की शाम दोनों ने शराब पी और सो गए। थोड़ी देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। शनिवार सुबह उठे तो उल्टी, पेट में दर्द, घबराहट की शिकायत हुई।
विज्ञापन


शनिवार की शाम परिजन दोनों को इलाज के लिए सैदनगली ले गए। करीब सात बजे डाक्टर ने ब्रजपाल को मृत घोषित कर दिया। विजेंद्र उर्फ पप्पू को परिजन दवा दिलाकर लौट आए। रात के वक्त विजेंद्र की हालत फिर बिगड़ गई। रात करीब तीन बजे परिजन उसे सैदनगली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के केस लेने से इनकार करने पर विजेंद्र को लेकर परिजन हसनपुर पहुंचे मगर तब तक उसकी भी मौत हो गई। रविवार को सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी रविशंकर छवि, एएसपी पंकज कुमार पांडेय, सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।



मृतकों के भाई विजय ने तहरीर देकर पड़ोसी सतेंद्र के खिलाफ आरोप लगाया कि दोनों भाइयों को उसने घर से शराब लाकर दी थी। जिसको पीने से दोनों भाइयों की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि हत्या के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed