फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   death of mother and child in sambhal

प्रसव के बाद उपचार के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
death of mother and child in sambhal
संभल/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर निवासी विवाहिता की प्रसव के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता के पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। आरोपी पति और ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को मुरादाबाद के थाना डिलारी अंतर्गत गांव गख्खरपुर निवासी धर्मवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसने अपनी बहन मीनाक्षी की शादी अप्रैल 2019 में असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर निवासी जैन बाबू के साथ की थी। काफी दान दहेज भी दिया लेकिन बहन का पति और ससुराल वाले लगातार और अधिक दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। कई बार पंचायत की गई। जिसमें आरोपी मान गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि अब 20 जनवरी को उसकी बहन ने एक बालिका को गांव के ही एक निजी अस्पताल में जन्म दिया। जिसके बाद जच्चा और बच्चे की हालत खराब हो गई। ससुुरालियों ने मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान बालिका और उसकी मां की हालत बिगड़ी और दोनों ने दम तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि इस पूरी घटना की सूचना उन्हें नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब जानकारी हुई तो अस्पताल पहुंचे वहां आरोपी पति और ससुराल वाले अस्पताल के गेट पर शवों को लेकर खड़े थे। जब मरने का कारण पूछा तो उन्होंने दहेज की मांग पूरी नहीं करने की बात कही और गांव ले आए।

पीड़ित भाई ने पति और उसके ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। साथ ही असमोली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति जैन बाबू, ससुर प्रकाश, जेठ सतीश, देवर वरून और नंद सीमा के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed