फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose

Sambhal News: संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose
बहजोई। मोहल्ला पच्चीसा में युवक मो. मिलन (26) का शव घर के कमरे की छत में लगी बल्ली से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर अन्य परिजनों समेत पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए परिजनों व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। बड़े भाई शौकीन शाह ने बताया कि मो. मिलन करीब तीन सप्ताह पहले दिल्ली में मजदूरी करने गया था। घर में भाई मो. यासीन की पत्नी के बेटा हुआ था। इसके कार्यक्रम में मिलन रविवार को दिल्ली से बहजोई आया था। सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे मिलन के करीब छह वर्षीय बेटे रिहान ने फोन पर जानकारी दी कि उसके पिता ने छत में लगी लकड़ी की बल्ली में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लिया है। बड़े भाई के मुताबिक जानकारी होने पर वह मौके पर गया और मिलन को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वहीं बड़े भाई शौकीन शाह ने बताया कि मोहम्मद मिलन का पत्नी से करीब छह माह से अधिक समय से विवाद चल रहा था। इसके लिए थाने में मुकदमेबाजी भी चल रही थी। पत्नी अपने बहनोई के पास रह रही थी। दो बच्चों में एक बच्चा पांच वर्षीय रिहान मिलन के पास तथा दूसरा तीन वर्षीय सुहान पत्नी के पास रह रहा था। उसने बताया कि पत्नी ने कई बार अपने बहनोई व उसके साथियों से मोहम्मद मिलन को धमकियां दीं। इससे पहले यह लोग उसे साथ मारपीट भी कर चुके हैं। इससे ही डर कर व परेशान होकर मिलन ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed