{"_id":"611ace4b8ebc3e42eb29f7ab","slug":"dead-body-found-in-the-pond-panic-spread-in-the-area-chandausi-news-mbd399450718","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला शव, क्षेत्र में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला शव, क्षेत्र में फैली दहशत
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के सीता रोड स्थित तालाब में सोमवार की दोपहर एक अधेड व्यक्ति का शव उतराता मिला। तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त गांव तारापुर निवासी के रूप में हुई है।
सोमवार की दोपहर दो बजे सीता रोड स्थित साईं धाम कालोनी के सामने तालाब में एक शव पानी के ऊपर उतराता दिखाई। आसपास के लोगों व राहगीरों की नजर शव पर पड़ी। शव दिखाई देने की सूचना पर वहां भीड़ जुटना शुरू हो गई। घटना से लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। कुछ ही देर में मौके पर सीओ गोपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।
पुलिस ने लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। आसपास लोगों को एकत्र कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। तभी गांव पथरा के मझरा तारापुर निवासी युवक गुलशन ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता अतर सिंह के रूप में की। युवक गुलशन ने बताया कि उसके पिता रविवार की शाम से लापता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।