फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dangal: Faiz defeated Usman

दंगल : फैज ने उस्मान को हराया

Mon, 11 Aug 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dangal: Faiz defeated Usman
सरायतरीन (संभल)। गांव मऊभूड़ में रक्षाबंधन पर रविवार को दो दिवसीय मेला और दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में संभल, अमरोहा, रामपुर और प्रयागराज समेत दूर दराज के जिलों के पहलवानों ने दांवपेच दिखाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा नेता अशोक यादव ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ कराया। कुश्ती के दौरान संभल के फैज और गांव सैंधरी के उस्मान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अंत में फैज ने बाजी मारी। प्रयागराज के अंकुर और हसनपुर मुंजब्ता के वारिस के बीच मुकाबला बराबर का रहा, जबकि तीसरे नंबर पर गांव अतरासी के अखिलेश यादव और अमरोहा जिले के ढबारसी के अमृत के बीच कड़े मुकाबले में अखिलेश विजेता रहे। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल समापन के बाद ग्रामीणों ने मेले का आनंद लिया। महिलाओं ने मीना बाजार में खरीदारी की। इस दौरान ग्राम प्रधान अकरम, चंद्रपाल सिंह यादव, मुबारक अली, फरियाद, हिरासत, राम भरोसे, लियाकत, इक्लास, बाबू खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed