फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cylinders burst with a blast in CNG depot, area shaken

Sambhal News: सीएनजी डिपो में धमाके के साथ फटे सिलिंडर, दहला इलाका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cylinders burst with a blast in CNG depot, area shaken
बबराला(संभल)। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे से चंद कदम दूर यारा फर्टिलाइजर प्लांट के करीब स्थित मेघा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के सीएनसी प्लांट में रविवार रात करीब दस बजे तेज धमाके के साथ दो सिलिंडर फट गए। जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के गांव दहल गए। सूत्रों के मुताबिक रीफिलिंग के दौरान लीकेज होने से सिलिंडर फटे हैं।
विज्ञापन

धमाके इतने जोरदार थे कि प्लांट की पूर्व दिशा की दीवार का एक हिस्सा ढह गया और सिलेंडर के टुकड़े हवा में उछल कर काफी दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं प्लांट कर्मचारी इसे सामान्य घटना बता रहे हैं। जबकि मुख्य अग्निशमन अधिकारी केके ओझा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। कंपनी से विस्तृत जांच आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed