{"_id":"60c661218ebc3eac6371cfd5","slug":"current-in-water-spread-from-broken-pole-farmer-narrowly-saved-death-of-bull-sambhal-news-mbd3921400184","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे पोल से फैला पानी में करंट, बाल-बाल बचा किसान, बैल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे पोल से फैला पानी में करंट, बाल-बाल बचा किसान, बैल की मौत
विज्ञापन
संभल/रजपुरा। गांव चाऊपुर डांडा में रजपुरा मार्ग पर रविवार की दोपहर बिजली का पोल सड़क किनारे टूट कर गिर गया। इससे मार्ग पर हुए जलभराव में करंट दौड़ गया। इसी दौरान एक किसान का बैल करंट की चपेट में आ गया। किसान ने तो किसी तरह अपनी जान बचा ली लेकिन बैल की मौके पर ही मौत हो गई।
रविवार की दोपहर करीब तीन बजे मदन पाल पुत्र हरिशंकर बैलगाड़ी लेकर खेत पर पशुओं का चारा लेने जा रहा था। तभी मार्ग पर भरे पानी में बैल के पहुंचते ही करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगने का अहसास किसान को हुआ तो वह अपनी जान बचाकर किसी तरह भागा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए।
बिजली विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद आपूर्ति रोकी गई। बैल को ग्रामीणों ने पानी से निकाला तो उसकी मौत हो गई थी। इससे किसान के परिवार में कोहराम मच गया। अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया की पोल टूट कर गिरने से फैले करंट की चपेट में आने से बैल की मौत हुई है। जानकारी जुटाई जा रही है कि पोल कैसे टूटा।