फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   curent se maut

हैंडपंप के हत्थे में आया करेंट, किशोर की मौत

Sun, 14 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 14 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में एक कोल्डड्रिंक्स और डिटरजेंट पाउडर आदि के गोदाम के आगे सड़क के किनारे लगे हैंडपंप का हत्था चोरी होने से रोकने के लिए उस पर करेंट प्रवाहित कर दिया था। शुक्रवार रात को मेला देखकर लौट रहा एक दलित किशोर पानी पीने गया तो उसकी करेंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। गोदाम स्वामी ने किशोर के परिजनों से फैसला करके मामले को रफादफा कर दिया है।
विज्ञापन



गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में कस्बे में ही रोड के किनारे यहीं के व्यापारी का गोदाम है। इसके बाहर सड़क से सटाकर एक हैंडपंप लगाया गया है, ताकि राहगीर पानी पी सकें। लेकिन कुछ दिनों से चोर उसका हत्था चोरी कर ले जा रहे थे। हत्थे की चोरी रोकने के लिए गोदाम के कर्मचारियों ने हैंडपंप को विद्युत करेंट से जोड़ दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब दस बजे कस्बे में ही चल रही तर्कउद्दीन बाबा साहब की नुमाइस (मेला) देखकर सराय मुहल्ला निवासी चंद्रभान जाटव का पुत्र ब्रजेश (13) अपने साथियों के साथ लौट रहा था। रास्ते में हैंडपंप देखकर ब्रजेश पानी पीने चला गया लेकिन हत्था पकड़ते ही करेंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों की सूचना पर परिजन पहुंचे। हंगामा होने लगा तो गोदाम स्वामी भी पहुंचा। बताते हैं कि दोनों पक्षों में रातो-रात फैसला हो गया। इस कारण कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। कोतवाली प्रभारी गुन्नौर राजवीर सिंह यादव ने बताया कि मामला जानकारी में आया था लेकिन मृतक के परिजनों ने लिखकर दिया कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते।

करेंट की चपेट में आकर प्राइवेट लाइनमैन झुलसा
चंदौसी(ब्यूरो)। निजी मोबाइल कंपनी के टावर के लिए लाइन खींचते समय करेंट की चपेट में आने से एक प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।


चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के खटेटे गांव निवासी राजपाल (40) पुत्र रामसेवक गुन्नौर क्षेत्र में एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर के लिए खींची जा रही हाइटेंशन लाइन के तार खींचने का काम कर रहा था। शनिवार दोपहर को जब वह मुख्य लाइन से तार जोड़ने को पोल पर चढ़ा तो उसने बिजली घर से शटडाउन नहीं लिया।

तारों पर काम करते समय ही बिजली आ गई। हाईटेंशन करेंट होने के कारण वह जोरदार झटके के साथ दूर जाकर गिरा लेकिन उससे पहले ही वह बुरी तरह झुलस गया। उससे तत्काल गुन्नौर राजकीय हास्पिटल लाया गया लेकिन वहां से डाक्टर ने उसे नब्बे फीसदी झुलसा बताते हुए चिंताजनक हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।


संभल में करेंट लगने से युवक की मौत 
संभल(ब्यूरो)। मोहल्ला कटरा मूसा खां में करेंट लगने से मोहम्मद शरीफ (35वर्ष) पुत्र चौधरी अख्तर की मौत हो गई। युवक अपने घर में बिजली लाइन का तार ठीक कर रहा था अचानक करेंट लगा और वह गिर गया। घटना शुक्रवार की है। परिजन उसे आनन फानन उपचार के लिए लेकर गए। अस्पताल में शनिवार को उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed