{"_id":"66b929ec2675274082008b96","slug":"crowd-of-faith-gathered-on-the-streets-jalabhishek-today-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113235-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैला, जलाभिषेक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैला, जलाभिषेक आज
Mon, 12 Aug 2024 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
संभल। रविवार को सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ता दिखा। केसरिया और तिरंगा झंडा लेकर कांवड़िये डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। सड़कों पर सिर्फ कांवड़िये ही दिख रहे थे। सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो गया।
सावन के चौथे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए हरिद्वार और बृजघाट से कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लेकर रविवार को लौटे हैं। बम-बम भोले और हर-हर महादेव की गूंज से वातावरण भक्तिमय बन गया। जगह-जगह पुलिस तैनात है। कांवड़ियों के मार्ग पर कार का भी संचालन कम कर दिया गया है। जो स्थानीय लोग गुजर रहे हैं उन्हें एहतियात के साथ पुलिस ने आगे जाने दिया। संभल के पातालेश्वर महादेव मंदिर पर बैरिकेडिंग की गई है। जिससे शिव भक्त कतार लगाकार जलाभिषेक कर सकें। वहीं शिवालयों को भी खूब सजाया गया है। कांवड़ियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई। जिससे उन्हें आराम मिल सके। इससे माहौल सभी जगह भक्तिमय में नजर आ रहा है।