{"_id":"5f31a0fb8ebc3e3cb85a7deb","slug":"crowd-in-sambhal-in-corona-time-sambhal-news-mbd3587781160","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने दी बाजार खोलने की अनुमति, तो उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने दी बाजार खोलने की अनुमति, तो उमड़ी भीड़
विज्ञापन
कैसी सामाजिक दूरी-संभल के बाजार में उमड़ी इस भीड़ ने ऐसे तोड़ी सामाजिक दूरी।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नगर का मुख्य बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सामाजिक दूरी टूटने के साथ ही संक्रमण का खतरा बढ़ा। लाइन के हिसाब से खुल रहीं दुकानें एकसाथ खुली तो बाजार में आम दिनों की तरह माहौल नजर आया। लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोमवार को सुबह नगर का मुख्य बाजार आम दिनों की तरह खुला नजर आया। क्योंकि अब तक प्रशासन की गाइडलाइन थी कि लाइन के हिसाब से प्रतिष्ठान खोल जाएंगे।
बायीं और दाहिनी लाइन के हिसाब से तिथि तय की हुई थी। इसलिए बाजार लाइन के हिसाब से ही खुल रहा था। इससे भीड़ कम दिखाई देती थी और खरीदीरी के लिए भी लोग तय तिथि के हिसाब से ही पहुंच रहे थे, लेकिन सोमवार को दोनों लाइनें एकसाथ खुली दिखाई दीं।
हालांकि इसके लिए प्रशासन की ओर से कोई गाइडलाइन जारी नहीं की थी। उप जिलाधि कारी राजेश कुमार ने बताया कि मौखिक ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बता दिया गया था कि प्रतिष्ठान अब पहले की तरह दोनों लाइन खोल सकते हैं। इसलिए ही बाजार दोनों लाइनों से खुला है। व्यापार मंडल के पदाधि कारियों को बताया गया है कि प्रतिष्ठान पर आने वाले लोगों में सामाजिक दूरी का ख्याल रखना होगा और कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाए अपनाने होंगे। जिससे संक्रमण न फैल सके।