{"_id":"579fae354f1c1b63242b965c","slug":"yuwak-pr-acid-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसी में युवक पर एसिड अटैक, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरसी में युवक पर एसिड अटैक, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवक पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वह अपने दोस्त की दुकान से उठकर सड़क पर स्थित होटल में भोजन करने के लिए जा रहा था। रास्ते में मोती मस्जिद के पास गिली में अंधेरा होने के कारण किसी व्यक्ति ने प्लास्टिक के डिब्बे समेत उस पर एसिड फेंका। युवक के बाएं कंधे पर सबसे ज्यादा एसिड गिरा है। उसके कपड़े गल गए। एसिड के छींटे शरीर अंगों तक पड़े हैं। युवक पर एसिड अटैक होते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए थे।
कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई लेकिन हमलावर हाथ नहीं आया। युवक की हालत ऐसी नहीं है कि वह हमलावर के बारे में कुछ बता पाए। सिरसी चौकी की पुलिस ने अपनी सुरक्षा में युवक को मुरादाबाद भेजा है। परिजन और दोस्त भी साथ गए हैं।
मोहल्ला चौधरियान निवासी अब्बास (25 वर्ष) पुत्र अली हसन अपने दोस्तों के साथ मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक हलवाई की दुकान पर बैठा था। वह दुकान से साढ़े दस बजे के करीब खाना खाने के लिए सड़क की ओर जाने की बात कहकर निकला। उसके दोस्त हनी ने बताया कि जाने के दस मिनट में ही उनके पास यह खबर आई कि अब्बास पर किसी ने एसिड फेंक दिया है। इस पर वह दौड़कर मस्जिद के पास गली में पहुंचा।
विज्ञापन
वहां अब्बास गंभीर हालत में था। मौके पर भीड़ लगी थी और लोग एसिड का असर कम करने के लिए उसके जख्मों पर दूध डाल रहे थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को बुलाया गया। सिरसी के चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि घटना की वजह क्या थी? एसिड अटैक किसने किया। यह अभी साफ नहीं है क्योंकि अब्बास बोलने की स्थिति में नहीं था। पुलिस के साथ उसे मुरादाबाद के कॉसमास अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।