फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   yuwak ki chacha ne peetkr ki hatya

भूमि विवाद में चाचा ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 12 Nov 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 12 Nov 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
yuwak ki chacha ne peetkr ki hatya
हत्या
आरोप है कि चाचा और चचेरे भाई ने ही युवक को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। गांव के ही बालकराम उर्फ नन्हें (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ममता को अधमरा कर दिया।
विज्ञापन

उसे रेफर किया गया है। मां हुलासो भी गंभीर घायल है।

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव आटा के ही बालकराम उर्फ नन्हें (36) पुत्र सेवाराम का अपने चाचा लटूरी से बुआ की मौत के बाद उनके मकान को लेकर विवाद चल रहा था। बालकराम के भाई हेमराज ने बताया कि शुक्रवार को शाम करीब चार बजे बालकराम उर्फ नन्हें चाचा के घर के सामने लगे सरकारी नल पर कपडे़ धो रहा था। तभी चाचा लटूरी और चचेरे भाई खेमकरन से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद जमकर मारपीट की गई। शोर शराबा सुनकर बालकराम की मां हुलासो और पत्नी ममता मौके की ओर दौड़े। लेकिन आरोपियों ने उन्हें घर के दरवाजे पर ही घेर लिया। जमकर मारपीट की गई। बालकराम की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ममता मरणासन्न हालत में है, उसे मुरादाबाद रेफर किया गया है। 
विज्ञापन



मां हुलासो की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर बनियाठेर थानाध्यक्ष रामपाल सिंह और चंदौसी कोतवाली प्रभारी इंद्रेश सिंह चाहर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक बालकराम का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लटूरी और लटूरी के बेटे खेमकरन के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बालकराम उर्फ नन्हें के भाई हेमराज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। -रामपाल सिंह, थानाध्यक्ष बनियाठेर। 

चंदौसी। छह साल की मासूम अंजली और ढाई साल का आकाश हैरत से भीड़भाड़ को देख रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर हो क्या रहा है? सभी लोग रो रहे हैं। मां को रेफर कर दिया गया है। अपनों आसपास न पाकर वह परेशान हैं। बालकराम की मासूम बेटी अंजली ने बताया कि उसके पापा को लटूरी ने पकड़ लिया और लटूरी के बेटे खेमकरन ने मारा है। बालकराम, ममता और हुलासो पर लोहे के पाइप से हमला किया गया है। 


चंदौसी। बालकराम की बुआ चमेली देवी की करीब छह माह पहले मौत हुई थी। चमेली अपने मायके में ही रहती थीं। उनके कोई औलाद नहीं थी। बुआ के मकान को लेकर चाचा लटूरी से विवाद चल रहा था। मकान पर मालिकाना हक जताने के लिए पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed