फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   vhp meeting

फिर भरी हुंकार, अयोध्या में होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण

Mon, 08 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 08 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
vhp meeting
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रविवार को प्रेमशंकर वाटिका में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें एक बार फिर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाए जाने का संकल्प दुहराया गया। विहिप के क्षेत्रीय मंत्री देवेश उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन



सम्मेलन की अध्यक्ष सविता गर्ग एवं मुख्य अतिथि देवेश उपाध्याय ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया। विहिप के क्षेत्रीय मंत्री देवेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। यदि हमारी आशाओं को तोड़ने की  हिमाकत की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



डा. जयराम शर्मा ने भजन सुनाया। चंद्रपाल वार्ष्णेय, डीके शर्मा, अशोक गर्ग, रमाशंकर गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, हरद्वारीलाल मिश्रा, संजय ठाकुर ने हिंदी-हिंदू हिंदुस्तान को समर्पित उद्बोधन के माध्यम से समझाया कि सदियों पुराने ज्ञान की प्राचीनता और वैज्ञानिकता को अंगीकार करते हुए आगे बढ़ने वाला धर्म सिर्फ एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसे हिंदू धर्म या सनातन धर्म कहते हैं। मुख्य अतिथि देवेश उपाध्याय को विहिप के जिलाध्यक्ष निर्दोष बजाज ने शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव मौजूद रहे। संचालन विहिप के जिला मंत्री अजय शर्मा ने किया। समारोह में सुधीर त्यागी, अमित चौधरी, सीताराम यादव, वेदप्रकाश सैनी, सेवारम सिंह यादव, प्रवीन सिंह, बृजगोपाल गुप्ता, देवेंद्र वार्ष्णेय राजीव त्यागी की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed