{"_id":"573a1c184f1c1be516ac73d5","slug":"teenager-hang-on-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला किशोर, कोहराम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला किशोर, कोहराम
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 17 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में सोमवार की देर शाम 6 बजे एक किशोर अपने कमरे में फांसी पर लटकता मिला। इससे पहले वह कहीं से खेल कर आया था। इस दौरान उसकी सब्जी लेने बाजार गई थी। वहीं, उसका एक भाई गांव में गया था। उस समय घर कोई नहीं था। परिवारजनों ने घटना की जानकारी देने से इंकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उन्होंने पुलिस को भी मामले की कोई सूचना नहीं दी थी। थाना क्षेत्र के गढ़ा निवासी प्रदीप (16) सोमवार को गांव में अपने साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेलने चला गया था। मृतक का पिता और बड़ा भाई दिल्ली में मजदूरी करने गए हुए हैं।
बताया जाता है कि घर पर कोई नहीं था। किशोर मैच खेल कर आया और कमरे की छत पर फांसी लगा ली। बाद में बाजार से लौटने पर पुत्र को फंदे पर लटका देख मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को बिना सूचना दिये बगैर ही शव को उतार लिया। घटना के संबंध में पड़ोसियों ने बताया कि घर में कोई नहीं था। इस दौरान कोई विवाद भी नहीं हुआ है। लोगों ने बातया कि किशोर मैच खेल कर सीधा घर आया था। मृतक के पिता को दिल्ली में सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है।
बड़ा भाई अपने पिता के साथ दिल्ली में है।