{"_id":"56e1c7f94f1c1bd4478b4571","slug":"student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री की कार से लगी टक्कर, छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैबिनेट मंत्री की कार से लगी टक्कर, छात्र घायल
ब्यूरो/अमर उजाला / संभल
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल-बहजोई मार्ग पर स्थित धुरेटा गांव के निकट सड़क पर खड़े बीकाम के छात्र को उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद की कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र घायल हो गया। उसे आनन-फानन में संभल के निजी अस्पताल लाया गया। उसकी दाहिनी टांग में फ्रैक्चर हुआ है।
कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद को सैफई जाना था। वह गुरुवार को सुबह सवा नौ बजे के करीब अपने घर से काफिले के साथ निकले। उनका काफिला जैसे ही हयातनगर थाना क्षेत्र में स्थित धुरैटा गांव पहुंचा। वहां पहले से सड़क के किनारे एक आटो खड़ा था। धुरैटा निवासी छात्र मुजम्मिल आटो में सवार हो होने जा रहा था। उसका एक पैर ऑटो में और दूसरा पैर सड़क पर था। अचानक मंत्री की कार की टक्कर लगी। कार का साइड मिरर टूट गया। छात्र गिर गया। ऑटो में मौजूद लोगों ने छात्र को उठाया।
काफिले की एक कार भी रुक गई। कार में मौजूद पुलिस ने छात्र को संभल में निजी नर्सिंग होम में भेजा। उसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर था। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे चंदौसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास ले गए। इस बीच कैबिनेट मंत्री के प्रति परिजनों और ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि हादसे के बाद मंत्री जी खुद नहीं रुके। उनके काफिले की एक गाड़ी जरूर रुकी जिसमें मौजूद पुलिस वालों ने कहा कि इलाज पर जो खर्च होगा, मंत्री जी वहन करेंगे।
विज्ञापन
छात्र की मां तारा-बी ने कहा कि हम अपने बेटे का इलाज कराने में सक्षम है। अफसोस इस बात का है कि मंत्री जी एक पल के लिए भी नहीं रुके। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि ऑटो गलत साइड में खड़ा था। उसे बचाने का प्रयास किया था तब भी छात्र को साइड मिरर लग गया। वह गिर गया था। इसके बाद स्कोर्ट की कार से उसे अस्पताल भेजा गया। उन्हें सैफई जाना था। इसलिए वह मौके पर नहीं रुक सके थे।