{"_id":"c26d39c3d314eeef3b181527db5cce90","slug":"sports-meet-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती सुनहरी अंबर नीला.. ऐसा देश है मेरा...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरती सुनहरी अंबर नीला.. ऐसा देश है मेरा...
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपीजीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों से समा बांध दिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ निदेशक डा. विजय कृष्णा व डा. सुमन द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। सबसे पहले छात्राओं ने मनमोहक में सरस्वती वंदना पेश की। इसके बाद संगीत शिक्षिका प्रतिभा शर्मा के संयोजन में मयूरी नृत्य कर बालिकाओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तो राजस्थानी लोकनृत्य पर दर्शक दीर्घा तालियों से गूंज उठी।
छात्राओं ने जब ‘धरती सुनहरी अंबर नीला, ऐसा देश है मेरा’ पर नृत्य कर धमाल मचाया तो सभी झूम उठे। एक के बाद एक अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह के शायराना अंदाज से परिपूर्ण संचालन में अतिथियों ने दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर भी मेधावियों को सम्मानित किया गया। अभिभावकों से भी कुछ आसान सवाल पूछकर उन्हें पुरस्कृत किया गया। खेलकूद में राजीव, अनमोल, अचला का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्य डा. संतोष गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ओपीजीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बच्चों की माताओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। पचास मीटर दौड़, म्यूजिकल चेयर आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों की मम्मियां भी खूब दौड़ी, इनमें दो महिलाएं दो बीच में ही गिर गईं।
हालांकि यह प्रतियोगिता सिर्फ मनोरंजक थी, जीत हार का इसमें कोई मतलब नहीं था। इसमें मनु मिश्रा, ममता शर्मा, आभा, शंकुतला, वंदना, कविता, शिखा रानी आदि कई महिलाएं दौड़ी। मनु मिश्रा व ममता शर्मा अव्वल रहीं।