{"_id":"9c94d714e4d23cc8d926d29c370b2336","slug":"sports-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स डेः फर्राटा में स्वाति ने मारी बाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पोर्ट्स डेः फर्राटा में स्वाति ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में मंगलवार को स्पोर्ट्स डे का आयोजन हुआ। कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुुति ने माहौल में उत्साह और रोमांच भर दिया। तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वाति चौधरी को एथलेटिक्स चैंपियन चुना गया है।
स्पोर्ट्स डे पर प्राचार्य डा. रेखा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में करीब 70 छात्राओं ने सहभागिता की। 100 मीटर रेस में स्वाति चौधरी को पहला, मीनम को दूसरा और मोनिका को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर रेस में स्वाति को पहला, प्रियंका को दूसरा और मीनम को तीसरा स्थान मिला।
400 मीटर रेस में वीरवती को पहला, मीनाक्षी को दूसरा और आयुषी को तीसरा स्थान मिला। रिले रेस में स्वाति, चांदनी शर्मा, प्रियंका और मीनम को पहला स्थान मिला। लंबी कूद में स्वाति चौधरी को पहला, वीरवती को दूसरा और नेमवती को तीसरा स्थान मिला। ऊंची कूद में अंजलि को पहला, नेमवती को दूसरा और शीतल राघव को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
चक्का फेंक में बबीता को पहला, शीतल राघव को दूसरा और बबीता को तीसरा स्थान मिला है। गोला फेंक में माधुरी चौधरी को पहला, डौली चौधरी को दूसरा और आयुषी को तीसरा स्थान मिला। भाला फेंक में बबीता को पहला, शिल्पा चौधरी को दूसरा और सोनिका को तीसरा स्थान मिला है।
तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वाति चौधरी को एथलेटिक्स चैंपियन चुना गया है। क्रीड़ा प्रभारी डा. अलका ठाकुर ने यह जानकारी दी है।