{"_id":"cd89bfc8972bb9a0c34bd215b58b1d57","slug":"protest-hindi-news-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोत्तरी का विरोध, कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोत्तरी का विरोध, कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोर संचालकों ने नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोत्तरी का विरोध किया है। इसे लेकर 28 फरवरी को जिले के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। बंद की तैयारी के लिए सीनियर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के आह्वान पर बंद का निर्णय लिया गया है।
एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने कहा कि लाइसेंस नवीनीकरण के शुल्क में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी की गई है। इससे केमिस्टों में रोष व्याप्त है। केमिस्टों ने शुल्क बढ़ोत्तरी का विरोध किया है। उपाध्यक्ष सईद अहमद ने कहा कि सरकार ने दवाओं की आनलाइन बिक्री को अनुमति देकर परंपरागत दवा व्यापार को प्रभावित किया है।
इसलिए सरकार से आग्रह है कि आन लाइन बिक्री की अनुमति को निरस्त कर दिया जाए। महासचिव राजेश गुप्ता ने कहा कि दवा का कारोबार 28 फरवरी को ठप रहेगा। बैठक में महावीर मूंगिया, गोपाल गुलाटी, गौरव टंडन, राजीव रस्तोगी, चिराग राधू, क्षितिज वार्ष्णेय, नवनीत शर्मा, अंकुर मेहरोत्रा, सुलेमान अहमद, मलयकांत शर्मा, घनश्याम सक्सेना, कौशल वार्ष्णेय, प्रवीन आर्य आदि रहे।