फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   parinirwan diwas

परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

Mon, 07 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 07 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
parinirwan diwas
विभिन्न संगठनों ने रविवार को महा परिनिर्वाण दिवस मनाया। बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इंडियन स्कॉलर्स एकेडमी बाबा साहब व भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। टेकचंद, जगपाल सिंह, बाबू जेईलाल ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन



प्रेमचंद, रामौतार, बृजपाल मौर्य, छत्रपाल, जगपाल, सुभाष गौतम, रेहानुल हुदा, सागर सिंह, राहुल, अंजलि आदि रहे। अध्यक्षता हिंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीके खन्ना व संचालन हिमांशु सागर ने किया। उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में ग्लोरियस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन विद्यालय में संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन



जिसमें हरद्वारीलाल गौतम ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। सरायतरीन के शाहजीपुरा मोहल्ले में मुन्नालाल गौतम व भगवानदास गौतम के नेतृत्व में मौन जुलूूस निकाला गया। अंबेडकर पार्क में बैठक हुई। इस दौरान संजय कुमार, रविशंकर जाटव, अजय, हंसराज, दीनदयाल गौतम, राम सिंह, संजीव, सूरज सिंह, बनवारीलाल, अरुण, बालकराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक मोहल्ला हौज भदे सराय स्थित अर्जुन वाल्मीकि के आवास पर हुई। जिसमें सुमित वाल्मीकि, नरेश सागर, अरुण सागर, चंद्रपाल, जितेंद्र, प्रकाश प्रधान, श्याम बाल्मीकि, मोनू, दिलीप जाटव, डा. मदनलाल आदि रहे। अध्यक्षता अर्जुन वाल्मीकि व संचालन शोभित गुप्ता ने किया।



कांशीराम सेवा संस्थान समिति के तत्वावधान में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम कल्यानपुर गांव में किया गया। इस दौरान महीपाल सिंह, कृपाल सिंह, किरनपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, वीर सिंह, अरविंद, चौधरी अमर सिंह, प्रमोद, ज्ञानपाल, अमित, राजपाल सिंह, संसार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed