फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nagar keertan

वाहो वाहो गुरु गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला

Sun, 10 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 10 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
nagar keertan
गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव पर्व पर रविवार को नगर कीर्तन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे एएसपी कमलेश दीक्षित व सीओ अफसर अब्बास जैदी ने फीता काटकर किया। पंच प्यारों की अगवाई में गुरुद्वारे से शोभायात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन



शहर के डाकखाना रोड, टंडन तिराहा, तहसील रोड, शंकर चौराहा, यशोदा चौराहा, बहजोई मार्ग होते हुए अपने निर्धारित स्थान पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे सिख समुदाय के युवा अपनी बाइकों से कर्तब दिखाते हुए चल रहे थे। उससे पीछे राजस्थानी ढोल ताशे व नूर ब्रास बैंड था।
विज्ञापन



शहीद बाबा दीप सिंह अखाड़ा ऊधम सिंह नगर, शेरे पंजाब रंजीत सिंह बदायूं का अखाड़े के लोगों ने विभिन्न हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। युवाओं ने सीने पर बर्फ रखकर लोहे के हथोड़े से तुड़वाया। शीशे की ट्यूब तोड़ी गईं। जिसे देखकर दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। फूलों की पालकी के साथ महिलाएं सबद कीर्तन करतीं हुईं चल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंच प्यारे बने नन्हे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे। सैनिक पाइप बैंड पंजाब व डीजे पर गुरुवाणी शबद कीर्तन का संगतों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed