फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   musical event in ganesh mela

बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं...

Sat, 03 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sat, 03 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
musical event in ganesh mela
बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं। गीत के साथ देश के ब़डे गायकों में शुमार मोहम्मद अजीज खचाखच भरे आयोजन स्थल में बैठे दर्शकों के दिल में उतर गए। माहौल में मदहोशी और गीतों पर झूमते दर्शकों का नजारा दिखा। युवाओं के होठों पर रहने वाले सदाबहार नगमों से से महफिल को दीवाना कर दिया।
विज्ञापन



मेला श्री गणेश चौथ ग्राउंड स्थित सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, विधायक लक्ष्मी गौतम और डा. गिरिराज किशोर ने गीतों भरी शाम का फीता काटकर शुभारंभ किया। दो अक्तूबर के उपलक्ष्य में रघुपति राघव राजा राम की मनमोहक धुन के साथ आगाज हुआ।
विज्ञापन



इसके बाद मुहम्मज अजीज ने जब स्वरलहरिया छेड़ी तो एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से माहौल खुशनुमा हो गया। दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों पर मंत्रमुग्ध हो गए। तालियों की गड़गड़ाहट से आयोजन परिसर गूंज गया। आठ वर्ष की श्रेया वासु ने आगे भी जाने न तू, पीछे भी जाने न तू। जो भी है वस यही एक पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। योगवंदा ने अपने ग्रुप के साथ कथक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली से आईं किरन चतुर्वेदी ने चुरा लिया है तुमने जो दिल को, नजर नहीं चुराना सनम पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।



हरियाणा से आई कोमल वशिष्ठ ने गीत बहार बनके आऊं कभी तुम्हारी दुनिया में, गुजर न जाए ये पल पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उपजिलाधिकारी पदम सिंह, सीओ अभिषेक यादव, सीएमओ उमराव सिंह के अलावा मेला कमेटी के रवेंद्र कुमार सिंह रुपी, मनोज कुमार मीनू, ललित किशोर, लालमोहम्मद शास्त्री मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed