{"_id":"da5a2e3e20538a62750a8b5553c0a388","slug":"meeting-in-sambhal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ पर लगा प्रत्याशियों, दावेदारों से मिलने पर प्रतिबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरओ पर लगा प्रत्याशियों, दावेदारों से मिलने पर प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एनकेएस चौहान ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के बाबत कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में बैठक कर सभी आरओ व एआरओ को पूरी पारदर्शिता के साथ निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया।
पिछले चुनाव के अनुभव के आधार पर इस चुनाव में कमियों को दूर करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कोई निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशी से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से नहीं मिलेगा। चुनाव तक सभी संबंध विच्छेद रहना चाहिए।
सभी बीडीओ बैरिकेडिंग का कार्य समय से पूर्व कराकर संतुष्ट हो लेंगे। चुनाव संबंधी पूरी जानकारी लिखवाकर ब्लाक के बाहर लगवा दें ताकि सभी को चुनाव संबंधी जानकारी हो सके। आरओ एव बीडीओ आपसी समंवय स्थापित कर सभी व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
-प्रथम चरण में विकास खंड पंवासा, बनियाखेड़ा तथा बिलारी आंशिक के चुनाव के लिए नामांकन 16 व 17 नवंबर को क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। संबंधित खंड विकास अधिकारी ग्राम पंचायतों में मुनादी कराएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रात: आठ बजे से कार्य समाप्ति होगी। 20 नवंबर सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन 20 नवंबर को अपराह्न तीन बजे के बाद प्रतीक आंवटन होगा।