फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mahila ki hatya kr shav fenka

महिला की हत्या कर शव फेंका, हाथ काट ले गए

Sat, 22 Oct 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 22 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
मृतका की उम्र करीब तीस वर्ष बताई जा रही है। उसका एक हाथ भी काट कर हत्यारे अपने साथ ले गए हैं। उसका शव नग्नावस्था में हैं, इसलिए उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। शव की शिनाक्त नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में असदपुर की कटरी गांव से करीब एक किलो मीटर दूर खेतों में शुक्रवार को एक करीब तीस वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर देखने से पता चला कि करीब दस मीटर क्षेत्र में कई स्थानों पर खून पड़ा है।
विज्ञापन


महिला के कपड़े अलग पड़े थे, उसका दाहिना हाथ भी गायब था। शायद हत्यारे ही हाथ काट ले गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर 315 बोर का तमंचा भी था, उसकी कपनटी पर गोली मारे जाने का भी निशान लग रहा था। हालांकि कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि मृतका के शरीर पर और कोई घाव नहीं था, सिर्फ उसका दाहिना हाथ कटा था। जिसे हो सकता है पशुओं ने खा लिया हो। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। शिनाख्त के लिए 48 घंटे तक शव रखा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुन्नौर। असदपुर की कटरी के निकट स्थित जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, वहां से गंगा तट रामघाट (बुलंदशहर)  की दूरी भी सिर्फ एक किलो मीटर ही है। अधिक संभावना है कि महिला बुलंदशहर जिले की हो सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि करीब दस मीटर के दायरे में रक्त पड़ा है, जिससे लगता है कि हत्या यहीं पर हुई, उसकी कनपटी पर गोली लगने का निशान है, कारतूस भी मौके पर पड़ा है। शायद महिला के हाथ पर किसी का नाम गुदा हुआ था, इसलिए ही हत्यारे उसका हाथ काट ले गए होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed