फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   loot in sambhal, acused scap away

पूर्व विधायक की गैस एजेंसी के कर्मचारी से लूटपाट

Fri, 17 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 17 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
loot in sambhal, acused scap away
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
पूर्व विधायक की गैस एजेंसी के कर्मचारी से गुरुवार को दिन दहाड़े 23600 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जिस समय कर्मचारी जुगाड़ू से क्षेत्र में गैस वितरित करके लौट रहा था। एएसपी कमलेश दीक्षित व सीओ अफसर अब्बास जैदी ने भी घटना स्थल का मुआयना किया है।दुर्गा कालोनी निवासी पूर्व विधायक सत्यप्रकाश गुप्ता का संभल-गवां मार्ग पर गैस का गोदाम है। नारंगपुर गांव निवासी धीरेंद्र गैस एजेंसी पर कर्मचारी है।
विज्ञापन


वह गुरुवार को जुगाड़ू से गैस वितरित करके गोदाम पर लौट रहा था। संभल-आदमपुर मार्ग मूसापुर गांव के पास दो बाइकों पर सवार होकर चाल बदमाश आए तथा धीरेंद्र को गनप्वाइंट पर लेकर जुगाड़ू रुकवा लिया। धीरेंद्र ने एक बदमाश से तमंचा भी छीन लिया, लेकिन दूसरे बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दे दी। बदमाशों ने धीरेंद्र की जेब में रखे 23600 रुपये लूट लिए तथा वहां से भाग गए।
विज्ञापन


हयातनगर, कोतवाली और नखासा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ भी मौके पर पहुंचे तथा धीरेंद्र से घटना के बारे में जानकारी की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed