फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   illegal liquir

16 लाख की अवैध शराब पकड़ी

Tue, 22 Mar 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Tue, 22 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
illegal liquir
अवैध शराब
असमोली थाना क्षेत्र में सोमवार को एसओजी और थाना पुलिस ने बंद पड़ी मैंथा फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने फैक्ट्री के परिसर से करीब 16 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति गिरफ्तार है। शराब के कारोबार में इस्तेमाल होने वाले दो वाहन भी पकड़े गए हैं। दोनों वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुर सिरपुड़ा में सोमवार को दिन में सवा दस बजे के करीब थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मिलकर छापेमारी की। मौके पर भारी मात्रा में शराब मिली। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि आयशर कैंटर में भरकर शराब लाई गई थी।
विज्ञापन


शराब के कारोबारी वैगनआर में थे, लेकिन जब पुलिस ने छापा मारा तो कारोबारी भाग गए। आयशर कैंटर और वैगनआर को पुलिस ने सीज कर दिया है। हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित बहादुरगढ़ निवासी लखपत पुत्र ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वह आयशर कैंटर का चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखपत समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद लोगों में रोहतक जिले के प्रेमनगर निवासी सोनू उर्फ अमित पुत्र राजवीर भी है। दो आरोपी संभल जिले के हैं। एक आरोपी बदायूं जिले का है। संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र स्थित पथरिया निवासी जितेंद्र पुत्र रघुवीर, बबराला के लाइनपार पश्चिमी निवासी मनोज  उर्फ चिकना नामजद है।


चारों आरोपी फरार हैं। बरामद शराब की कीमत करीब 16 लाख है। यह अभियुक्त शराब में मिलावट भी करते थे। मौके से दस किलोग्राम यूरिया, शराब बनाने के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस अब शराब के काले कारोबार में शामिल लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक लखपत पर तीन मुकदमे पहले से हैं। इसमें शराब के अवैध कारोबार संबंधी दो मामले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed