{"_id":"57e2e6244f1c1b0222a82f07","slug":"hatyaropi-ko-goli-mari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी से लौट रहे हत्यारोपी को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी से लौट रहे हत्यारोपी को गोली मारी, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव हजरतनगरगढ़ी निवासी नूर मोहम्मद के बेटे राशिद की शादी दस महीने पहले बिलारी के सहसपुर से हुई थी। शादी के दो माह बाद ही राशिद की पत्नी की मौत हो गई थी। इसमें ससुर नियाज मोहम्मद की तहरीर पर राशिद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट नखासा थाने में दर्ज कराई थी।
इस हत्याकांड में राशिद पांच माह जेल में भी रह चुका है। बुधवार को वह इसी मामले में मुरादाबाद कचहरी गया था। कचहरी से शाम को चार बजे हजरतनगरगढ़ी मार्ग पर सिरसी के सादात डिग्री कालेज में सामने तीन लोगों ने उसे घेर लिया और एक युवक ने गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में लगी। इसके बाद आरोपी भाग गए। आधे घंटे तक वह घायलअवस्था में मौके पर ही पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर सिरसी चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर कर दिया। थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि घटना संदिग्ध नजर आ रही है। मामले में जब छानबीन होगी तभी हकीकत साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
बंदर को एयरगन सेे मारी गोली मासूम को लगी, घायल
चंदौसी(ब्यूरो)। बंदरों को भगाने के लिए एयरगन से मारी गई गोली मासूम की गर्दन में जा लगी। इससे वह जख्मी हाे गया। बालक को एक निजी हास्पिटल में मरहम पट्टी कराकर घर भेज दिया गया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबई गांव में बंदरों का उत्पात है। सुबह करीब आठ बजे एक ग्रामीण अपरनी छत पर बंदरों को भगाने के लिए एयरगन से फायर कर रहा था। एक फायर किया तो छर्रा बंदर को न लगकर सामने आए महेश वाल्मीकि के दस वर्षीय पुत्र मोहित की गर्दन पर लग गया। इससे वह जख्मी हो गया। यह देख पड़ोसी भी घबरा गया। वह अपनी कार में ही बालक को तत्काल चंदौसी के निजी अस्पताल में लाया। यहां मरहम पट्टी कराने के बाद घर ले गया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।