फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gotaskri ke khilaf pradarshan

हत्या कर गोतस्करी के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 10 Aug 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 10 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
gotaskri ke khilaf pradarshan
प्रदर्शन
अवशेष देखकर गुस्साए ग्रामीणों ने भाजपाइयों के साथ बिलारी की स्योडारा पुलिस चौकी पर प्रर्दशन कर नाराजगी जताई। स्योडारा पुलिस चौकी में तीन नामजद ग्रामीणों समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम विचौला ढूंगी में सोमवार की रात पशु तस्करों ने एक बार फिर खलिहान में चार आवारा गोवंशीय  पशुओं की हत्या किया और उनका मांस भरकर ले गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीण जब जंगल की ओर गए तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद आसपास गांव के तमाम ग्रामीण घटना स्थल पर आ गए। इस बार ग्रामीणों ने बिलारी की स्योडारा चौकी पुलिस पर सांठगाठ का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता सुरेश सैनी की अगुवाई में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसमें राजेंद्र यादव, शंकर सिंह यादव, लवली यादव, बबलू यादव के साथ कई ग्रामीण शामिल रहे। पुलिस ने तीन नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में हुई गोवंशीय पशु हत्या की घटनाएं
 a 05 अगस्त-2015 को सराय ज्वालापुरी के जंगल में 10 से 15 गायों का वध a 25 जनवरी-2016 को ग्राम मुडिय़ा खेड़ा में नीलगाय का वध  a 23 मई-2016 को ग्राम फैजुल्लापुर में नीलगाय का वध a 10 जून-2016 को ग्राम रतनपुर के जंगल से सांड का वध a 25 जून-2016 को ग्राम रतनपुर के जंगल से दो गाय का वध a 22 जुलाई-2016 को ग्राम सराय के ज्वालापुरी जंगल से दो गाय का वध a 01 व 02 अगस्त-2016 को इसी गांव के जंगल से दो व चार गाय का वध
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed